magbo system

Editor

फ्लाइट में पैसेंजर ने पायलट को पीटा

उड़ान में रही देरी से नाराज था, लोग बोले- नो फ्लाई लिस्ट में डाल दें
~~~~~
इंडिगो विमान में पायलट के साथ बदसलूकी का एक मामले का वीडियो सामने आया है। उड़ान में देरी से नाराज एक पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मार दिया। मारपीट का एक वीडियों अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये मामला कब का है और ये कौन सी फ्लाइट थी, ये बात कन्फर्म नहीं हुई है।
ये पूरा मामला उस वक्त हुआ, जब पायलट विमान में देरी के संबंध में जानकारी दे रहे थे। इससे एक पैसेंजर गुस्सा हो गया और पायलट के साथ मारपीट करने लगा। बताया जा रहा है कि न केवल फ्लाइट के टेकऑफ में देरी हो रही थी, बल्कि इसको लेकर कोई अनाउंसमेंट भी नहीं किया जा रहा था।

VK Finance

एक्स पर लोग बोले- नो फ्लाई लिस्ट में डाल दें

पायलट के साथ मारपीट का वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर्स ने बदसलूकी करने वाले पैंसेजर को नो-फ्लाई सूची में डालने को कहा। यूजर ने लिखा कि पायलट या केबिन क्रू को देरी से क्या लेना-देना है? वे बस अपना काम कर रहे थे। इस आदमी को गिरफ्तार करें और उसे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दें। उसकी फोटो पब्लिश करें ताकि लोगों को सार्वजनिक रूप से उसके बुरे स्वभाव के बारे में पता चले।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment