magbo system

Editor

बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बकरीद का त्योहार

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मोहन सराय, राजातालाब, रानी बाजार, कचनार, गंगापुर, बीरभानपुर, पयागपुर, असवारी,शहंशाहपुर इटही,जयापुर चंदापुर, भवानीपुर, गोविंदपुर, काशीपुर, रमसीपुर इत्यादि विभिन्न गांवों के मुस्लिम बस्तियों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कुर्बानी का पर्व बकरीद का त्यौहार मनाया गया। जिसके दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह तथा मस्जिदों में नमाज अदा करने के उपरांत एक दूसरे को गले से लगाकर बधाई दिया। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव तथा राजातालाब थाना प्रभारी अजीत वर्मा क्षेत्र का भ्रमण करते रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment