magbo system

Editor

गांव में मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में दहशत मगरमच्छ को रेस्क्यू कर ले गई वन विभाग की टीम

वाराणासी जिले के मिर्जामुराद स्थानीय थाना क्षेत्र के लालपुर चट्टी पावर हाउस के समीप सोनकर बस्ती में आज बुद्धवार को एक मगर मछ मिलने से बस्ती में हड़कम मच गया।जहां ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दिया गया।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची,किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग के टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा।वही कुछ देर के लिए बस्ती में अफरा तफरी का माहौल हो गया था।लोग काफी डरे सहमे लग रहे थे।मजे की बात तो यह है कि मगरमच्छ वहाँ कैसे पहुँचा लोग तरह तरह के चर्चा कर रहे हैं।और इससे काफी भयभीत भी है।

VK Finance

वही वन विभाग के अधिकारी बिट इंचार्ज मनीष कुमार बताया कि ग्रामीणों के सूचना पर हम पूरे टीम के साथ मौके पर पहुँचे मगरमछ को रेस्क्यू कर वन जीव संरक्षण सारनाथ में छोड़ दिया गया। वही उक्त मगरमच्छ नहर के रास्ते गांव के पास ही स्थित एक तालाब में आया था जहाँ ग्रामीणों के सहयोग से उक्त मगरमच्छ को काफी मस्कत के बाद उक्त मगरमच्छ को पकड़ा गया।

रेस्क्यू के दौरान वन विभाग के बिट इंचार्ज मनीष कुमार,दिवाकर पांडेय सहित पूरी टीम तथा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment