magbo system

Editor

क्षतिग्रस्त ट्रेलर में भिड़ी ट्रक चालक की मौत, परिचालक घायल

मिर्जामुराद। क्षेत्र के रूपापुर (मिर्जामुराद) गांव के सामने हाइवे पर शुक्रवार की देर रात वाराणसी प्रयागराज मार्ग पर झारखंड से सीमेंट लादकर लखनऊ जा रही ट्रक हाइवे पर खराब होकर कोयला लदी खड़ी ट्रेलर (ट्रक) के पिछले हिस्से में अनियंत्रित होकर जा भिड़ा जिससे ट्रक के केबिन में बुरी तरह फसकर चालक व परिचालक घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई महेंद्र सरोज ट्रक के केबिन को घंटो मशक्कत करने के बाद केबिन को चड़वाकर बाहर निकले तो ट्रक चालक फरुखाबाद जिले के शमसाबाद निवासी शहबीर सिंह उम्र (40) वर्ष की मौत हो चुकी थी वही घायल परिचालक भीम उम्र (41) वर्ष को इलाज हेतु ट्रॉमा सेंटर भेजकर भर्ती करवाया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment