magbo system

Editor

सिविल सर्विस की परीक्षा देने गया युवक नहीं लौटा घर,गुमशुदगी हुयी दर्ज

चिरईगांव। रुस्तमपुर निवासी विशाल यादव सिविल सर्विस की परीक्षा देने बीते रविवार को घर से निकला था।घर नहीं पहुंचने पर पिता रामू यादव ने चौबेपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज करायी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल यादव पुत्र रामू यादव बीते रविवार को सुबह 8 बजे सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा देने जगतपुर इंटर कॉलेज रोहनिया वाराणसी गया था। दोनों पालियों की परीक्षा समाप्त होने के बाद भी घर नहीं पहुंचा तो परिजन पहले जगतपुर पता किये वहां वह दोनों पालियों में उपस्थित था।उसके बाद अगल-बगल नाते रिश्तेदारी में पता किये।लेकिन कहीं पता नहीं चला तब गुरुवार को रामू यादव ने चौबेपुर थाने पर जनसुनवाई कार्यक्रम में गुमशुदगी दर्ज करने हेतु लिखित तहरीर दिया।जिस पर जनसुनवाई प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज करने हेतु निर्देशित किया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment