magbo system

Editor

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने विचार रखे

‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ 2025 के माध्यम से कृषि और किसानों की सेवा में समर्पण हेतु केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने विचार रखे । इस वार्ता में आइसीएआर के महानिदेशक डॉ एम एल जाट सहित केंद्रीय कृषि सचिव श्री देवेश चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। इस वार्ता में ऑनलाइन माध्यम से आईआईवीआर निदेशक सहित संस्थान के वैज्ञानिक सुन्दरबगिया, वाराणसी स्थित गेस्ट हाउस के सभागार में उपस्थित हुए। माननीय मंत्री जी ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान अपने आपमें एक अदभुत अभियान है जिसमें एक साथ 29 मई से 15 दिनों के लिए कृषि वैज्ञानिक6 जिलों में किसानों के बीच जाकर खेती किसानी के उन्नत तरीकों पर चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक किसानों तक पहुंच बनाये का लक्ष्य रखा गया है।।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment