आईजा संगठन नही बल्कि एक परिवार है- जिलाध्यक्ष

खबर को शेयर करे

देखें तसवीरें….

वाराणसी। ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई बैठक शनिवार को पहाड़ी गेट स्थित कीर्तिका पैलेस में आयोजित हुई। जिसमें संगठन के सदस्यों ने कई विषयों पर सुझाव को साझा किया। जहाँ सभी सदस्यों की बातों को सुनने के बाद जिला इकाई ने उनका समर्थन किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा की यह संगठन नहीं बल्कि एक परिवार है। जब भी परिवार के किसी भी सदस्यों को समस्याएं होती है तो उसे दूर करने का काम किया जाता है।

बताया कि हम कुछ नहीं सब कुछ आप से ही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने किया।

जहाँ कार्यक्रम का संचालन जिला समवय प्रणय सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मण्डल अध्यक्ष प्रेमन मौर्या ने दिया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण कुमार गुप्ता, सूर्यबली सिंह, रवि पाण्डेय , अरविंद सिंह , सुमित चौहान , विनोद गुप्ता , अश्वनी गुप्ता, अनन्त यादव , राजेश वर्मा , श्रवण भारद्वाज , सचिन्द्र श्रीवास्तव, दीपक पटेल,ओमकार नाथ,प्रवीण सिंह , अरुण कुमार,गोपाल मिश्रा, कन्हैया गुप्ता,कमलेश गुप्ता,राहुल सिंह , अवनीश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।

इसे भी पढ़े -  17 नगर निगमों में 4 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरों का हुआ सफल एकीकरण