बरेका में कुशवाहा मित्र मंडल का स्थापना दिवस, नई कार्यकारिणी का गठन

खबर को शेयर करे


वाराणसी। बरेका के सामाजिक संगठन कुशवाहा मित्र मंडल का 59वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को मनाया गया।मण्डल के स्थापना दिवस की शुरुआत विश्व गुरु तथागत बुद्ध के प्रतिमा के समक्ष 59 दीप जलाकर कर्मचारी क्लब में मनाया गया।
इस अवसर पर संगठन अपने वयोवृद्ध सदस्यों को अंग वस्त्र एवं पुष्पाहार से सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में मित्र मंडल अपने आगामी कार्यक्रमों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। कार्यकारिणी में धर्मेंद्र कुमार वर्मा संरक्षक, संजय कुमार अध्यक्ष, चंदन कुमार मौर्य उपाध्यक्ष, राजेश कुशवाहा महामंत्री, दिलीप कुमार सहायक महामंत्री, आकाश वर्मा कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार मौर्य प्रचार मंत्री तथा राजीव कुशवाहा को लेखा परीक्षक बनाया गया।

इसे भी पढ़े -  "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के अंतर्गत थाना रामनगर पुलिस द्वारा गौ तस्करी का प्रयास