magbo system

आर. एस. शिवमूर्ति स्कूल, रोहनिया में समर वैकेशन पूर्व पार्टी का भव्य आयोजन

आर. एस. शिवमूर्ति स्कूल, रोहनिया में गर्मी की छुट्टियों से पहले विद्यार्थियों के लिए एक रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष आयोजन समर पूल पार्टी एवं समर स्टेट थीम पार्टी के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। यह कार्यक्रम दो दिनों तक चला – शनिवार को कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए तथा सोमवार को कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजन किया गया।

इस आयोजन की थीम भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपरा और विविधता पर आधारित थी। छात्रों ने भारत के विभिन्न राज्यों जैसे राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश आदि की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर अपनी प्रस्तुति दी। बच्चों ने न सिर्फ पारंपरिक परिधान धारण किए बल्कि हर राज्य के व्यंजनों की भी तैयारी की। राजस्थान के दाल-बाटी-चूरमा, गुजरात के ढोकला और थेपला, आंध्रप्रदेश के डोसा ,इडली,सांभर जैसे व्यंजनों को बच्चों ने अपने हाथों से बनाकर प्रस्तुत किया। यह केवल एक खानपान का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि एक ऐसा मंच था जहाँ बच्चों ने उस राज्य की संस्कृति, भाषा, परंपराएं और विशिष्टताएं भी प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम में छात्रों ने पारंपरिक नृत्य जैसे गरबा, भांगड़ा, लावणी और घूमर की प्रस्तुति दी, जिसने माहौल को उत्साह और आनंद से भर दिया। उनके नृत्य और प्रस्तुति ने दर्शकों को भारत की सांस्कृतिक विविधता का सजीव अनुभव कराया। बच्चों की प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि भारत विविधताओं में एकता वाला देश है।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, स्टाफ सदस्य,डायरेक्टर योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रधानाचार्य राकेश तिवारी, समन्वयक अंजली मिश्रा और उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों के लिए मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देते हैं।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक और शिक्षाप्रद कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। बच्चों के लिए यह आयोजन न सिर्फ गर्मी की छुट्टियों की शुरुआत का उत्सव बना, बल्कि एक ऐसी यादगार स्मृति बन गया जिसे वे लंबे समय तक संजोए रखेंगे। समर स्टेट थीम पार्टी ने बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए उन्हें उत्साह, आनंद और ज्ञान से परिपूर्ण किया।

खबर को शेयर करे