magbo system

Editor

संवेदनशील स्थानों का पैदल गश्त करते हुये निरीक्षण किया

आज दिनांक-15.05.2025 को डा0 एस् चन्नप्पा, अपर पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा वर्तमान परिदृश्य की संवेदनशीलता एवं में यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत बेनियाबाग, रामापुरा, होते हुए गोदौलिया चौराहा एवं गोदौलिया चौराहा से श्री काशी विश्वनाथ होते हुए दालमंड़ी, चौक होते हुए मैदागिन चौराहा एवं आस-पास केे संवेदनशील स्थानों का पैदल गश्त करते हुये निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण/भ्रमण के दौरान बेतरतीब खडे वाहनो एवं यातायात नियमों के उल्लंघन/अतिक्रमण के सम्बन्ध में सम्बन्धित थाना प्रभारी एवं सम्बन्धित चौकी प्रभारी को कठोरता पूर्वक विधिक कार्यवाही करने एवं अतिक्रमण मुक्त किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उक्त निरीक्षण/भ्रमण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली/दशश्वमेध एवं सम्बन्धित थाना प्रभारी व सम्बन्धित चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment