magbo system

Editor

दो बाइकों की टक्कर में दंपति घायल

वाराणसी -कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर के समीप दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक चालक भी चोटिल हुआ। सूचना पर आसपास के लोगों की मदद से निजी नर्सिंग सेंटर ले जाया गया जहां गंभीर रूप घायल लोगो का इलाज हुआ।चन्दौली बबुरी गांव निवासी प्यारे यादव अपनी पत्नी आरती देवी दवा लेकर लौट रहे थे इस दौरान सामने से आये बाइक सवार पिंटू सोनकर से आमने-सामने की टक्कर हो गयी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हुए।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment