magbo system

Editor

कन्नौज के सर्राफ़ा परिवार को सात दिन में मिला इंसाफ

UP पुलिस ने मिट्टी मे मिलाया 25 हजार के इनामी बदमाश को,साथी को गोली लगी… एक सप्ताह पहले ही सर्राफ की हत्या करके की थी 20 लाख की लूट

VK Finance

UP : कन्नौज मे सर्राफा कारोबारी अय्याज़ की हत्या करके 20 लाख की लूट करने वाले लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। सुबह तड़के करीब साढ़े सात बजे हुई मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार के इनामी एक बदमाश इज़हार की मौत हो गई। वहीं गोली लगने से दूसरा लुटेरा घायल हो गया। लुटेरों की ओर से की गई फायरिंग में दो सिपाही भी घायल हुए हैं।

बीते शुक्रवार को गुरसहायगंज कोतवाली के समधन कस्बा के मुहल्ला दारा सराय निवासी सर्राफा कारोबारी अय्याज खान अपने पिता नायाब खान और छोटे भाई कासिद के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। लुटेरों ने अय्याज के कंधे में गोली मारकर 20 लाख के जेवर और नकदी से भरा झोला लूट लिया था। उपचार के दौरान अय्याज की इसी दिन रीजेंसी कानपुर में मौत हो गई थी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment