magbo system

Editor

खिलौना और प्लास्टिक की बंद दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय निवासियों ने पाया काबू

वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र में बुधवार को खिलौना और प्लास्टिक के बंद दुकान में अचानक से आग लग गई। जिसमें हजारों रुपए के सामान का नुकसान हो गया। दुकान में आग उस समय लगी, जब दुकान बंद थी।

VK Finance

राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार गांव में रामआसरे गुप्ता अपने पैतृक मकान में खिलौना और प्लास्टिक के वस्तुओं का दुकान चलाते हैं। बुधवार दोपहर बाद बंद दुकान में शार्टसर्किट से आग लग गई। आग की लपटें व धुआं निकलता देख पड़ोस के मौजूद लोगों ने दमकल को सूचना दी।

दमकल के पहुंचने के पहले स्थानीय लोगों की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। रामआसरे के मुताबिक कई खिलौने और प्लास्टिक की वस्तुएं जलकर राख हो गईं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment