magbo system

Editor

वाराणसी CDO के निरीक्षण में लापरवाह तीन कर्मचारी निलंबित

प्रोबेशन ऑफिस की अलमारी में बेतरतीब मिली पत्रावलियां, कर्मचारियों को फटकार
~~~~~~
वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने जिला प्रोबेशन कार्यालय के तीन कर्मचारियों के निलंबन की संस्तुति की है। सीडीओ ने कार्यालय के जूनियर असिस्टेंट, हेड असिस्टेंट और उर्दू अनुवादक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करते हुए निलंबित करने का प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया है।
निरीक्षण के दौरान जूनियर असिस्टेंट नाग नारायण यादव की अलमारी सीडीओ ने खुलवाई थी। जिसमें महत्वपूर्ण पत्रावलियां बेतरतीब तरीके से रखी हुई थी। जिसपर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए उक्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।”

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment