magbo system

Editor

ब्रेकिंग न्यूज़: UPSC 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित, शक्ति दुबे बने टॉपर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2024 की सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार शक्ति दुबे ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त कर सफलता की नई मिसाल कायम की है। वहीं, हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान प्राप्त कर देशभर में महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

VK Finance

शक्ति दुबे की इस शानदार सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की मिसाल है। उनका सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में आकर देश सेवा करना था, जिसे उन्होंने पहले ही प्रयास में साकार कर दिखाया। दूसरी ओर, हर्षिता गोयल की सफलता भी उल्लेखनीय है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इस साल कुल 933 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न सेवाओं के लिए हुआ है, जिनमें IAS, IPS, IFS सहित अन्य केंद्रीय सेवाएं शामिल हैं। आयोग ने टॉपर्स की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

देशभर में इन होनहार युवाओं की सफलता पर खुशी की लहर है, और उनके परिवारों, शिक्षकों व दोस्तों ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment