magbo system

Editor

कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या,पत्नी हिरासत में

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की रविवार को उनके बेंगलुरु स्थित आवास पर हत्या कर दी गई। 1981 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रहे ओम प्रकाश का शव खून से लथपथ हालत में घर के अंदर मिला। शुरुआती जांच में पुलिस को हत्या की आशंका है और शक की सुई उनकी पत्नी पर घूम रही है। घटना के वक्त पत्नी और बेटी घर में मौजूद थीं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment