



मधुबन में आयोजित “सक्रिय सदस्य सम्मेलन” का आयोजन गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विक्की कुमार सिंह को पुष्प और अंगवस्त्र भेंट कर भाजपा परिवार में औपचारिक रूप से शामिल किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री अखिलेश सिंह रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया।
सम्मेलन में विधायक श्री राणा रणधीर सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही भाजपा संगठन जिला ढाका के जिला अध्यक्ष श्री सुनील सहनी ने विक्की कुमार सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई और कहा कि इनके आने से भाजपा और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर नया उत्साह प्राप्त होगा।
विक्की कुमार सिंह ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर आभार प्रकट किया और विधायक राणा रणधीर सिंह को पुनः विजयी बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की सेवा में पूर्ण समर्पण से कार्य करेंगे।
सम्मेलन में अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही, जिनमें महामंत्री श्री अशोक सिंह, फेनहारा जिला परिषद सदस्य श्री आकाश गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष श्री किशोरी बैठा, मंडल अध्यक्ष श्री नीतीश सराफ एवं श्री आशापुरण कुशवाहा प्रमुख रहे। इसके अलावा अर्जुन सिंह, रामनिहोरा सिंह, बाहरुदिन साहब, मो. काशिम, मनोज पासवान, प्रमोद सिंह, चुन्नू सिंह, मुकेश सहनी, श्रीमती ऊषा गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की गरिमा बढ़ाई।
इस सम्मेलन ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया।