magbo system

विचारधारा के आधार पर कार्यकर्ता आधारित पार्टी है बीजेपी

रोहनिया बीजेपी कार्यालय पर 46वा स्थापना दिवस मनाया गया

वाराणसी-हम सबके लिए बहुत ही पावन दिन है। पूरा देश श्रीराम नवमी के पावन उत्सव को मना रहा है। साथ ही हम सब भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस मना रहे है। भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा के आधार पर कार्यकती आधारित पार्टी है। उक्त बातें भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल व जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान संयुक्त रुप से कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एकता अखंडता में विश्वास करने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकती तन, मन, धन से राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है। भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी दलों की सरकारें है। कहा कि 1980 में स्थापित भारतीय जनता पार्टी के आज करोडों सदस्य है। भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी है। प्रदेश में संगठन की दृष्टि से लगभग 1 लाख 62 हजार बूथ है। इन बूथों पर कार्यकती केंद्र व प्रदेश द्वारा निधर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों को पूर्ण करने में लगे हुए है। पत्रकार वाती में क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया व क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर भी उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे