magbo system

Editor

लोहता में अकीद्त के साथ मना ईद का पर्व,लोगो ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

लोहता। मुकद्दस रमजान का महीना पूरा होने पर आज सोमवार को धूमधाम से ईद मनाई गई। सुबह मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी गई। लोहता क्षेत्र के अहले हदीस ईदगाह चंदापुर में सुबह मुस्लिम महिलाओ ने ईद की नमाज अता की और मुुबारकबाद दी। जगन्नाथपुरी व भट्टी बड़ी ईदगाहों में लोगो ने मुल्क में अमन चैन की दुआ कर ईद की नमाज अता करते हुए एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा ने लोगो को ईद की बधाई दी, तो थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने लोगो से हांथ मिलाकर गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा कोटवा,मंगलपुर, बाजार क्षेत्रों में भी मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की बधाई दी। डीसीपी वरुणा चंद्रकांत मीना के साथ एसीपी यातायात सुरक्षा सोमवीर सिंह एसीपी रोहनिया ने सुरक्षा को लेकर चौकन्ना रहे। लोहता थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी पुलिस अधिकारी व सिपाही सुरक्षा ड्यूटी में मुस्तैद थे, ईदगाह में लोगों ने हंसी खुशी और परम्परागत ढंग से ईद की नमाज पढ़ते हुए खुशियां मनाईं।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment