magbo system

Editor

भाजपा जिलाध्यक्ष ने विरोध प्रदर्शन के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फुका पुतला

रोहनिया। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के चितईपुर चौराहे पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में अखिलेश यादव द्वारा गौशाला,गोबर के बारे में दिए गए विवादित बयान के खिलाफ भाजपा के पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद का नारा लगाकर विरोध प्रकट करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फुका। पुतला दहन के दौरान पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, सुरेश पटेल गुड्डू, केशव यादव ,सुरेश सिंह, गौरव पटेल ,गोपाल सिंह, सुधीर वर्मा ,अजय विश्वकर्मा, विकास दुबे, महेंद्र पटेल पार्षद ,कल्लू यादव पार्षद, विनोद पटेल, कमलेश पाल, नागेंद्र गांधी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment