magbo system

Editor

शार्ट सर्किट से चलती ट्रेलर में लगी आग ग्रामीणों के सूझबूझ से बड़ी घटना टली कोई हताहत नही

वाराणसी-रोहनिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी भदवर अंतर्गत खुशीपुर ग्राम प्रधान के घर के सामने चलती ट्रेलर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ग्रामीणों के सूझबूझ से टली बड़ी घटना कोई हताहत नही।प्राप्त जानकारी के मुताबिक लालगंज मिर्जापुर से गिट्टी लादकर बेतिया बिहार जा रही बाइस चक्का ट्रक के वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी,चालक जोगेंद्र शाह द्वारा ट्रेलर को हाईवे पर खड़ी कर ग्रामीणों से मदद सहयोग की माँग किया गया।जिसके बाद खुशीपुर के ग्रामीणों द्वारा तत्काल पानी का ब्यवस्था कर आग पर काबू पा लिया गया,जिससे कोई बड़ी घटना नही हुई।ट्रेलर में आगजनी की सूचना लगते ही चौकी प्रभारी भदवर विकास मौर्या मय पुलिस बल घटना स्थल पहुँच आगजनी के बारे में जानकारी ली और क्रेन मंगाकर हाईवे से ट्रेलर को किनारे कर आवागमन सुचारू रुप से चालू कराया गया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment