


संस्थान, बरेका के तत्वावधान में संचालित अखिल भारतीय साहित्यिक संस्था ‘काशी काव्य संगम’ के केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में काशी काव्य संगम परिवार के निरंतर विकास एवं साहित्य सेवा के अनेक बिंदुओ पर सकारात्मक चर्चा की गई साथ ही वर्ष 2025 के वार्षिकोत्सव की रूप-रेखा तैयार की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2025 के वार्षिकोत्सव में 20 अप्रैल 2025 को डॉ0 जितेंद्र नाथ मिश्र (संपादक – सोच विचार) एवं प्रो0 सुरेन्द्र प्रताप सिंह (पूर्व विभागाध्यक्ष, का.हि.वि.वि. हिन्दी विभाग) का नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा। वहीं ग़ज़ल के क्षेत्र में जनाब शमीम ग़ाज़ीपुरी को मयार सनेही स्मृति सम्मान, बिहार कैमूर से जलपुरुष डॉ0 विनोद कैमूरी को पं0 हरेराम द्विवेदी ‘हरि भैया’ स्मृति सम्मान, वरिष्ठ साहित्यकार रविकांत मिश्रा को पं0 राम प्रवेश तिवारी ‘रागेश’ स्मृति सम्मान, प्रख्यात गीतकार डॉ0 अशोक सिंह जी को काशी काव्य संगम गीत गौरव सम्मान, वरिष्ठ साहित्यकार, समालोचक एवं कुशल संचालक डॉ0 राम सुधार सिंह जी को काशी काव्य संगम साहित्य गौरव सम्मान, पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ0 लियाक़त अली एवं नरेंद्र नाथ शर्मा को प्रो0 अर्जुन तिवारी स्मृति सम्मान, आनंद कृष्ण ‘मासूम’, रोहित अग्निहोत्री व पूनम त्रिपाठी को काशी काव्य संगम युवा प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।