बलिया में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल ; दो युवक गिरफ्तार

खबर को शेयर करे

उत्तर प्रदेश के बलिया से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ रेप किया। वहीं, उसके दोस्तों ने वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दोनों को पुलिस ने सुसंगत धाराओं में चालान न्यायलय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना मनियर थाना क्षेत्र का है। एक गांव की 13 साल की लड़की को गांव के ही इरशाद अंसारी ने 3 दिसंबर को अगवा कर लिया। फिर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार उसके एक साथी ध्रुव सिंह ने इसका वीडियो बनाया, जबकि दूसरे साथी सोनू ठाकुर ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर इरशाद अंसारी, ध्रुव सिंह और सोनू ठाकुर के विरुद्ध धारा 363, 366ए तथा 376 आईपीसी व यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और आईटी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी इरशाद अंसारी और ध्रुव सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया। वहीं, आरोपी सोनू ठाकुर की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।

इसे भी पढ़े -  शिवपुर विधानसभा में "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन