


राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के नरसड़ा स्थित पंचायत भवन पर महाविद्यालय के प्राचार्य संतोष सिंह की अध्यक्षता में राजकीय महाविद्यालय जक्खिनी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद सिंह की देखरेख में संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर शुक्रवार को सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद सिंह ने प्राचार्य डॉ संतोष सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि राजरतन पटेल का माल्यार्पण किया एवं उनका स्मृति चिन्ह भेट किया।स्वयंसेविका मनीष मौर्या द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिन के शिविर के अपने अनुभवो को साझा किया गया। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद सिंह ने सात दिनों के विशेष शिविर की आख्या प्रस्तुत की। प्रधान रजवंती देवी द्वारा भी बच्चों द्वारा किए गए श्रमदान एवं जागरूकता रैलीओं की सराहना की गयी।अध्यक्षीय उद् बोधन में प्राचार्य डॉ संतोष सिंह ने स्वयंसेवको को द्वारा किए गये कार्यों की सराहना की एवं उनको ऐसे ही राष्ट्र सेवा में लगे रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब स्वयं सेवक समाज में जुड़ता है तो समाज से जुड़ता है तो वह समाज से सीखता और सामाजिक मूल्यों को आत्मसात करता है और इस प्रक्रिया से उनके व्यक्तित्व का विकास होता है। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनंद सिंह प्राचार्य, प्रधान प्रतिनिधि एवं उपस्थित सभी प्राध्यापकों, स्वयंसेवकों और स्वयं सेविकाओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका शुभा प्रजापति ने किया। इस इस अवसर पर ग्राम प्रधान रजवंती देवी राजेंद्र पटेल,अध्यापक वेद प्रकाश दुबे, योगेश चंद्र पटेल, प्रो कामना सिंह उपस्थित रहे।
