magbo system

Editor

माघ पूर्णिमा पर गंगा में डूबे युवक का शव मिला

बर्थरा कलां गांव निवासी बच्चा तिवारी का बेटा आशुतोष उर्फ किशन तिवारी 30 वर्ष का शव शुक्रवार को दोपहर में कैथी गांव के बंदरगाह के पास उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
माघ पूर्णिमा पर बुधवार को घर अखंड रामायण खत्म होने के बाद गंगा जल लेने आशुतोष उर्फ किशन तिवारी गांव के किनारे गंगा घाट गया था। स्नान करते समय वह गहरे पानी मे पैर फिसलने के कारण डूब गया था। दो दिनों से उसकी खोज की जा रही थी।
तीसरे दिन शुक्रवार को कैथी गांव के पास बंदरगाह से पास उतराया दिखा आसपास के मल्लाहों में पुलिस को सूचना दी।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment