![](http://varanasiexpert.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-10-at-13.25.21_d33a8b37.jpg)
![1000376693](https://varanasiexpert.com/wp-content/uploads/2025/02/1000376693.jpg)
![RS Shivmurti](http://varanasiexpert.com/wp-content/uploads/2024/12/AOB-Bridal-Makeup-post-New.jpg)
जनवरी माह की जारी रैंकिंग में तहसील राजातालाब को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है
![RS Shivmurti](http://varanasiexpert.com/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Image-2024-11-22-at-23.28.44.jpeg)
राजातालाब। लोक शिकायत निवारण (आईजीआरएस) में उत्तर प्रदेश में तहसील राजातालाब को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश शासन की ओर से जनवरी माह की रिपोर्ट में तहसील राजातालाब को पूरे यूपी में पहले स्थान पर रखा गया है। तहसील राजातालाब को आईजीआरएस पोर्टल में प्रथम रैंक जॉइंट् मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी राजातालाब सई आश्रित शाखमुरी के मार्गदर्शन से प्राप्त हुई है। उप जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाले संदर्भों का निस्तारण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से करने के लिए तहसील राजातालाब के प्रत्येक राजस्व कर्मचारियों द्वारा अपना योगदान दिया जा रहा है। यह सफलता तहसील के सभी के सभी कर्मचारियों के सामुहिक प्रयास से संभव हो पाया है।उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर सतत मॉनीटरिंग की गयी तथा यह सुनिश्चित किया गया कि प्रतिदिन सवेरे 11 बजे तक तथा शाम 6 बजे पुन: लंबित प्रकरणों की संख्या शून्य हो इसलिए जहां निस्तारण उचित नहीं पाया गया उन प्रकरणों को आख्या प्राप्ति के कुछ ही घंटों भीतर अनुमोदित कर दिया गया। जहां शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता में सुधार संभव प्रतीत हुआ उन प्रकरणों में तत्काल उसी दिन आख्या पोर्टल पर वापस जांचकर्ता अधिकारी को प्रेषित की गयी ताकि दोबारा जांच कर प्रभावी निस्तारण किया जाये।