RS Shivmurti

प्रयागराज में पुलिस कर्मी ने वकील को पीटा, वकीलों ने किया हंगामा

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

मुख्यमंत्री के दौरे के चलते पुलिस ने लगाया बैरिकेड, रास्ता बंद करने पर हुआ विवाद

RS Shivmurti

प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के चलते मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने हिन्दू हॉस्टल चौराहे पर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया था। इसी दौरान एक वकील वहां से गुजर रहे थे, जिन्हें रोके जाने पर पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। बहस बढ़ने पर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने वकील के साथ मारपीट कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही वकीलों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में वकील मौके पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

प्रत्यक्षदर्शी वकील आदित्य राज गोस्वामी ने बताया कि पुलिस द्वारा वकील के साथ मारपीट किए जाने की घटना निंदनीय है। वकीलों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई जा रही है, और दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की गई है।

इस घटना के चलते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने वकीलों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था।

इसे भी पढ़े -  वाराणसी: नववर्ष पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, आधी रात को कचहरी चौराहे पर पुलिस ने की सघन चेकिंग
Jamuna college
Aditya