पिछला रिकॉर्ड: नवंबर 2022 में 104 लोको बोगियों का निर्माण हुआ था
वाराणसी, 31 जनवरी 2025: बनारस रेल इंजन कारखाना की ट्रक मशीन शॉप ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए जनवरी 2025 में अब तक की सर्वाधिक 124 इलेक्ट्रिक लोको बोगियों का निर्माण किया है। यह न केवल बरेका की उत्पादन क्षमता को दर्शाता है बल्कि इसकी उच्च गुणवत्ता और तकनीकी उत्कृष्टता को भी प्रमाणित करता है। इससे पूर्व, नवंबर 2022 में सर्वाधिक 104 लोको बोगियों का निर्माण किया गया था।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में 31 जनवरी 2025 को प्रातः 11:00 बजे बरेका के महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने ट्रक मशीन शॉप पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और इस बोगी को राष्ट्र सेवा में समर्पित किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी परिषद के सदस्य एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने इस शानदार उपलब्धि के लिए टीएमएस शॉप की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा:
“बरेका लोको उत्पादन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के आत्मनिर्भर भारत मिशन को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”
वर्ष 2022 में 104 लोको बोगियों का निर्माण हुआ था, जबकि
जनवरी 2025 में 124 लोको बोगियों का निर्माण कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया।
यह नया कीर्तिमान बरेका के समर्पित अधिकारियों, कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से यह संभव हुआ है।