magbo system

Editor

सोना पहली बार 82 हजार रुपए पार:

31 दिन में दाम ₹6003 बढ़े; चांदी ₹993 बढ़कर 93177 रुपए किलो पर पहुंची
~~~~~
आम बजट पेश होने से एक दिन पहले यानी आज (31 जनवरी) सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 862 बढ़कर 82,165 रुपए हो गया है। गुरुवार को 10 ग्राम (एक तोला) सोने का दाम 81,303 रुपए था।
वहीं, चांदी की कीमत में भी आज बढ़त रही। ये 993 रुपए बढ़कर 93,177 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी की कीमत 92,184 रुपए प्रति किलो थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment