magbo system

Editor

वाराणसी : सिकरौल में बनेगा ई-बस चार्जिंग स्टेशन, नगर आयुक्त ने भेजा प्रस्ताव

वाराणसी। सिकरौल में ई-बस चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने प्रस्ताव बनाकर मुख्य अभियंता मोईनुद्दीन को भेज दिया है। चार्जिंग स्टेशन बनने से बसों को चार्ज करने में सहूलियत होगी।

VK Finance

इलेक्ट्रानिक बसों के चार्जिंग स्टेशन के लिए सिकरौल में स्थान का चयन किया गया है। यहां बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। शहर के बीचोबीच चार्जिंग स्टेशन बनाए जाने से बसों को चार्ज करने के लिए दूर नहीं जाना होगा।

नगर विकास विभाग की ओर से शहर में 50 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। 50 और ई-बसें चलाने की कवायद की जा रही है। बसों की संख्या बढ़ने के साथ ही चार्जिंग की भी जरूरत पड़ेगी। इस दिशा में पहल की जा रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment