RS Shivmurti

ट्रांसफार्मर चोरी करने आये 02 अभियुक्तगण दौराने पुलिस मुठभेड घायल/गिरफ्तार

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

थाना शाहपुर पुलिस द्वारा टयूबवैल से ट्रांसफार्मर चोरी करने आये 02 अभियुक्तगण दौराने पुलिस मुठभेड घायल/गिरफ्तार, अवैध शस्त्र मय कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद।

RS Shivmurti

अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह व थानाध्यक्ष शाहपुर श्री दीपक चौधरी के नेतृत्व में दिनांक 03/04.01.2025 की रात्रि को थाना शाहपुर पुलिस द्वारा टयूबवैल से ट्रांसफार्मर चोरी करने आये 02 अभियुक्तगण को दौराने पुलिस मुठभेड कसेरवा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 03/04.01.2025 की रात्रि को थाना शाहपुर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिग तथा गश्त कर रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कसेरवा पुलिया के पास स्थित ट्यूबवैल पर कुछ लोग मौजूद है तथा ट्यूबवैल पर लगे ट्रान्सफार्मर को चोरी करने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो वहां 02 संदिग्ध लोग मौजूद थे। पुलिस टीम को देखते ही अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी तथा ईंख के खेतों में भागने लगे। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण के फायरिंग बन्द कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु अभियुक्तगण पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ और पुलिस टीम पर फायरिंग की जाती रही। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो अभियुक्तगण घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर व एक मोटरसाईकिल बरामद की गयी। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 03/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़े -  बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह को 2 साल की सजा,बहराइच की MP/MLA कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई, तत्कालीन SDM महसी को धमकाने के मामले में सजा.

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-
1. अरविंद पुत्र प्रकाश निवासी बिराल थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
2. राजेश पुत्र राजपाल निवासी भविसा थाना कांधला, शामली।

बरामदगी का विवरण-
➡️ 02 तमंचे 315 बोर मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर
➡️ 01 मोटरसाइकिल UP12 BV 1678

घायल अभियुक्त अरविन्द उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 16/19 धारा 379,411 भादवि थाना दोघट, बागपत।
2. मु0अ0स0 17/19 धारा 379,411 भादवि थाना दोघट, बागपत।
3. मु0अ0स0 20/19 धारा 307 भादवि थाना दोघट, बागपत।
4. मु0अ0स0 21/19 धारा 25/27 आयुद्ध अधिनियम थाना दोघट, बागपत।
5. मु0अ0स0 45/24 धारा 380,457,411 भादवि थाना दोघट, बागपत।
6. मु0अ0स0 52/24 धारा 379,411,427 भादवि थाना दोघट, बागपत।
7. मु0अ0स0 56/24 धारा 4/25 आयुद्ध अधिनियम थाना दोघट, बागपत।
8. मु0अ0स0 357/19 धारा 380,411,457 भादवि थाना दोघट, बागपत।
9. मु0अ0स0 363/19 धारा 380,411,457 भादवि थाना दोघट, बागपत।
10. मु0अ0स0 137/20 धारा 380,411 भादवि थाना रमाला, बागपत।
11. मु0अ0स0 286/22 धारा 323,498ए,504,506 भादवि महिला थाना, मुजफ्फरनगर।
12. मु0अ0स0 07/23 धारा 380,411 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
13. मु0अ0स0 10/23 धारा 3/4/25/27 आयुद्ध अधिनियम व 307 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
14. मु0अ0स0 263/22 धारा 136/137 विद्युत अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
15. मु0अ0सं0 03/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगऱ।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्त राजेश उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 68/19 धारा 307,414 भादवि थाना कांधला, शामली।
2. मु0अ0स0 69/19 धारा 25 आयुद्ध अधिनियम थाना कांधला, शामली।
3. मु0अ0स0 135/22 धारा 380,411,457 भादवि थाना कांधला, शामली।
4. मु0अ0स0 202/22 धारा 414 भादवि थाना कांधला, शामली।
5. मु0अ0स0 07/23 धारा 380,411 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
6. मु0अ0स0 10/23 धारा 3/4/25/27 आयुद्ध अधिनियम व 307 भादवि थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
7. मु0अ0स0 263/22 धारा 136/137 विद्युत अधिनियम थाना शाहपुर,मुजफ्फरनगर।
8. मु0अ0सं0 03/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगऱ।

इसे भी पढ़े -  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट आगमन,पिंडरा के लिए किया प्रस्थान

पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका विद्युत ट्रान्सफार्मर, तार व अन्य विद्युत उपकरण आदि चोरी करने का एक संगठित गिरोह है । हम लोग सुनसान क्षेत्रों से रात्रि के समय ट्रान्सफार्मर व तार आदि चोरी करते है तथा ट्रान्सफार्मर को काटकर उससे निकले सामान व तार आदि को कबाड़ में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते हैं। हमारे द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानाक्षेत्रों में इसप्रकार की चोरी की कई घटनायें कारित की गयी है। आज भी हम थानाक्षेत्र शाहपुर में कसेरवा पुलिया के पास स्थित ट्यूबवैल से ट्रान्सफार्मर चोरी करने के लिये आये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।

घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री रविन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
2. उ0नि0 श्री अजय कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
3. उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
4. है0 का0 118 सचिन कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
5. है0 का0 227 महेन्द्र कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
6. है0का0 704 प्रेमचन्द शर्मा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
7. का0 413 शिवम यादव थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE

Jamuna college
Aditya