
वाराणसी। साल के पहले दिन दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की भव्य आरती की गई। 5 मिनट 15 सेंकेंड के शंखनाद से आरती का शुभारंभ हुआ। वहीं वैदिक मंत्रोच्चार और घंट-घड़ियाल की ध्वनि से मां जाह्न्वी का किनारा गुंजायमान रहा।
नव वर्ष के पहले दिन आरती से पूर्व शंखनाद हुआ। 5 मिनट 15 सेकेंड तक लगातार शंखनाद सुन लोग चकित हो उठे। इसके बाद बटुकों ने विधिविधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार व घंट-घड़ियाल की ध्वनि गूंजती रही।
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि साल के पहले दिन मां गंगा की भव्य आरती की गई। इस दौरान बाबा विश्वनाथ व मां गंगा से देश व समाज के सुख-समृद्धि और शांति का कामना की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सेवा निधि के कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव समेत बड़ी संख्या में सैलानी मौजूद रहे।