magbo system

Editor

अखिलेश बोले-जब भगवान बुलाते हैं, तभी हम सब जाते हैं:

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण पर दिया जवाब; स्वामी के बयान को बताया व्यक्तिगत
~~
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को है। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए विपक्ष के कई नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। हालांकि अब तक सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निमंत्रण नहीं मिला है। जिस पर अब अखिलेश की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
अखिलेश ने कहा, “जब भगवान बुलाते हैं, तभी हम सब जाते हैं। मेरा मानना है कि बिना भगवान की इच्छा के कोई दर्शन करने नहीं जा सकता। भगवान का बुलावा कब-किसको आ जाए, कोई कह नहीं सकता।”
गुरुवार को अखिलेश लखनऊ पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी महिला सम्मेलन में पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं। स्वामी प्रसाद के हिंदू धर्म पर विवादित बयान के सवालों का भी अखिलेश ने जवाब दिया। उन्होंने कहा-स्वामी का बयान उनका व्यक्तिगत है। सपा सभी धर्म के लोगों का सम्मान करती है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment