magbo system

Editor

शादी के दौरान दहेज की मांग पर दूल्हा पक्ष ने किया विवाह से इनकार, पीड़ित पिता ने थाने में दी तहरीर

वाराणसी(सोनाली पटवा)।गाजीपुर निवासी अजय कुमार जायसवाल ने अपनी पुत्री मानसी जायसवाल का विवाह मंडुवाडीह क्षेत्र के विशाल जायसवाल, पुत्र सुरेंद्र जायसवाल निवासी चितईपुर मंडुवाडीह, से तय किया था। यह विवाह 4 दिसंबर को कंचनपुर स्थित एक लान में संपन्न होना तय था। शादी के कार्यक्रम के दौरान वर पक्ष की ओर से दहेज में कार की मांग की गई।

VK Finance

अजय जायसवाल ने बताया कि विवाह से पहले ही उन्होंने वर पक्ष की दहेज मांग को पूरा करते हुए 18 लाख रुपये नगद और ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। लेकिन विवाह समारोह के समय दूल्हे विशाल जायसवाल, ननद खुशबू, सास पूनम और नेहा ने दहेज में कार की मांग करते हुए दबाव बनाया। जब उन्होंने इस मांग को पूरा करने में असमर्थता जताई, तो दूल्हा और उसका परिवार नाराज होकर स्टेज छोड़कर चले गए।

पीड़ित पिता ने जब दहेज के लिए दिए गए रुपये और सामान वापस मांगा, तो वर पक्ष ने देने से साफ इनकार कर दिया। इस पर अजय जायसवाल ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन वर पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हुआ।

घटना के बाद, अजय जायसवाल ने मंडुवाडीह थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की। तहरीर में उन्होंने दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस घटना से पीड़िता और उसके परिवार को मानसिक आघात पहुंचा है। दहेज की मांग और इस तरह शादी तोड़ने की घटना समाज के लिए एक चिंताजनक मुद्दा है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment