magbo system

Editor

लहरतारा चौकी पुलिस द्वारा सुरक्षा के तहत वाहन चेकिंग अभियान

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार वाराणसी जनपद के प्रमुख हॉटस्पॉट चौराहों पर सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में लहरतारा चौकी इंचार्ज ने पुलिस बल के साथ बौलिया तिराहे पर सुबह 5 बजे से 7 बजे तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

VK Finance

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों, तीन सवारी, और तेज रफ्तार से चलने वाले नए उम्र के लड़कों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकना था। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों और चालकों को रोककर उनकी जांच की गई।

पुलिस ने आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई को नियमित करने का आश्वासन दिया। अभियान के दौरान कई वाहनों का चालान भी किया गया। इस सख्ती से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की और अभियान की सराहना की।

पुलिस द्वारा यह प्रयास जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment