राजातालाब। दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी के दिन एक भी पर्चा किसी भी प्रत्याशी ने वापस नहीं लिया। अब बार एसोसिएशन के चुनाव में 5 पदों पर मतदान होगा। शुक्रवार की शाम तक एक भी उम्मीदवार द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। कुल 15 उम्मीदवार विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, ओम प्रकाश पांडेय व नारायणी सिंह कुल चार प्रत्याशी है। महामंत्री पद पर अमृत कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार चौबे व सतीश कुमार पांडेय मैदान में है।
कोषाध्यक्ष पद हेतु अशोक कुमार वर्मा व धर्मेंद्र कुमार तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह व संजय कुमार वर्मा प्रत्याशी हैं। संयुक्त सचिव प्रशासन पर परमहंसराज पटेल, राजकुमार यादव व सिद्धार्थ कुमार राय चुनाव लड़ रहे हैं। शेष पदों पर एकमात्र नामांकन होने के कारण प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। उक्त जानकारी चुनाव संचालन समिति के सदस्य धीरेंद्र प्रताप सिंह ने दिया।