
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पहुंची गणपति शास्त्री लान, विनायका, सुदामापुर एवं द्वारकाधीश मंदिर के पास, शंकुलधारा पोखरा खोजवाँ।

दोनों स्थानों पर बतौर मुख्य अतिथि, विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में पधारे लोगों को केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा सभी को विकसित भारत बनाने में योगदान देने के लिए शपथ दिलाई।
अपने उद्बोधन में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि “विकसित भारत संकल्प यात्रा एक विकास यात्रा है। यह यात्रा राष्ट्र की प्रगति में दूरगामी परिणाम देगा। प्रत्येक व्यक्ति जो किसी भी योजना के पात्र हैं और किन्ही कारणों से छूट गए हैं, उन्हें जोड़ना और लाभान्वित करना यही इस यात्रा का उद्देश्य है।