magbo system

Editor

कन्नौज में पुलिस टीम पर फायरिंग

हिस्ट्रीशीटर के घर कुर्की का नोटिस चस्पा करने पहुंची थी टीम; घर से चलाने लगे गोली
~~~~
कन्नौज के एक गांव में कुर्की की नोटिस चस्पा करने पहुंची पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर ने फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मी जब तक कुछ समझ पाते तब तक एक गोली सिपाही को लग गई और वो जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस कर्मियों ने घायल सिपाही को छिबरामऊ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

VK Finance

कई मुकदमो में वांछित है मुन्ना यादव

ये मामला विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के धरनीधीरपुर नगरिया गांव का है। जहां के रहने वाले अशोक कुमार उर्फ मुन्ना लाल यादव पर कई संगीन मुकदमे दर्ज है। आपराधिक गतिविधियों के कारण पुलिस रिकार्ड में उसका नाम हिस्ट्रीशीटर की लिस्ट में दर्ज है।
कई मुकदमो में वांछित मुन्ना यादव पुलिस की पकड़ से दूर था। ऐसे में कोर्ट से उस पर कुर्की की कार्रवाई की। जिसका नोटिस चस्पा करने के लिए सोमवार शाम विशुनगढ़ और छिबरामऊ थानों की पुलिस उसके घर पहुंची थी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment