magbo system

Editor

राम कथा जीवन को धन्य कर देती है-पं वशिष्ट नारायण उपाध्याय

रोहनिया। भगवती माता मंदिर अखरी मे चल रहे संगीतमय रामकथा के पांचवे दिन पं वशिष्ट नारायण उपाध्याय ने कहा कि संत्सग मे आने से मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है प्रभु नाम के स्मरण करने से मनुष्य भव रुपी सागर से पार हो जाता है। अगर हमे जीवन मे शांति चाहिए तो प्रभु कि शरण मे जाना पडेगा उनके नाम जप से शांति मिलेगी।दुनिया के भौतिक सुख क्षणिक है इसमे जीवन को परम शांति कभी नही मिल सकता है परम शांति तो प्रभु नाम का रसपान करने पर ही मिलेगा। संत महात्माओं कि कृपा से हम इसे प्राप्त कर सकते है संत ही हमे प्रभु कि कृपा प्राप्त करा सकते है जिससे हमारा जीवन धन्य हो जायेगा ।कथा के उपरांत दयानंद तिवारी ने श्रोताओं के प्रति आभार प्रकट किया प्रसाद वितरण किया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment