
गुजरात प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटील वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर, पर पहुंचे। उनकी इस यात्रा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। पाटील के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, और स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे।
पाटील का स्वागत करने वालों में पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रमुख स्वागतकर्ताओं में भाजपा के विद्यासागर राय, हंसराज विश्वकर्मा, अशोक तिवारी, वाराणसी के मेयर जगदीश पटेल, विधायक राम सकल पटेल प्रमुख रूप से शामिल थे। इसके साथ ही भाजपा प्रोटोकॉल प्रभारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र शैलेश पांडेय और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया और उनके साथ कुछ समय बिताने का मौका भी मिला। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं का उत्साह और स्वागत का जोश देखते ही बनता था। सीआर पाटील ने भी सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।
भाजपा के कार्यकर्ताओं का मानना है कि सीआर पाटील का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा देगा और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा।