magbo system

Editor

बलिया के सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की एक्सीडेंट में मौत

समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की सडक दुर्घटना में मौत हो गयी है। इसकी सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। बताया जा रहा है कि सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव रविवार की सुबह लखनऊ में स्कूटी से जा रहे थे, तभी स्कार्पियो की टक्कर से उनकी मौत हो गयी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी राजमंगल यादव बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के बिसुकिया गांव के रहने वाले थे। बलिया शहर से सटे गड़वार रोड में उनका आवास है। राजमंगल यादव बलिया जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment