magbo system

Editor

वार्ड पार्षद पर हमला, भाजपा कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग थाने पर जुटे

रविवार रात आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में वार्ड नंबर 67 के पार्षद रोहित जायसवाल पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, आधा दर्जन लोग पार्षद के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उन्हें बाहर आने को कहा। जैसे ही पार्षद रोहित जायसवाल बाहर आए, हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। इस बीच, क्षेत्रीय लोग पार्षद को बचाने के लिए दौड़े। भीड़ के हस्तक्षेप से हमलावरों में से दो युवक भागने में सफल रहे, जबकि चार को क्षेत्रीय लोगों ने पकड़कर आदमपुर थाने ले गए।

VK Finance

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता, अन्य पार्षद और आसपास के कई शुभचिंतक आदमपुर थाने में जमा हो गए। पार्षद पर हुए हमले के बाद थाने में तनावपूर्ण माहौल देखा गया। पुलिस ने पकड़े गए चारों युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच कर रही है। इस हमले से क्षेत्र में हलचल मच गई है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment