magbo system

Editor

दीपोत्सव 2024: अयोध्या में राममय दीपोत्सव ने रचा विश्व रिकॉर्ड, 25 लाख दीपों से प्रकाशित हुआ श्री अयोध्या धाम

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी, इस वर्ष ‘दीपोत्सव 2024’ के शुभ अवसर पर एक बार फिर विश्व के मानचित्र पर अपनी सनातन संस्कृति की अनोखी छवि प्रस्तुत की है। अयोध्या धाम में इस अवसर पर 25 लाख से अधिक दीपों का प्रज्वलन कर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया। यह आयोजन न केवल दीपों की जगमगाहट से आलोकित हुआ, बल्कि श्रीराम की अद्भुत महिमा और सनातन संस्कृति का जयघोष भी हुआ।

VK Finance

इस ऐतिहासिक आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर था। मां सरयू के तट पर 1 हजार 121 श्रद्धालुओं ने एक साथ आरती कर एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस विशेष आरती में भाग लेना सभी श्रद्धालुओं के लिए सौभाग्य का विषय था, जिसने अयोध्या को एक नया कीर्तिमान दिलाया। मां सरयू जी की इस भव्य आरती से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।

इस उपलब्धि के पीछे अयोध्या के पूज्य संत जन, धर्माचार्य और हजारों रामभक्तों का समर्पण व अथक प्रयास है। श्रद्धालुओं की असीम आस्था और पूज्य संतों के आशीर्वाद से इस महोत्सव ने एक नई ऊंचाई प्राप्त की है।

इस दीपोत्सव ने दुनिया के सामने भारतीय संस्कृति, राम भक्ति और सनातन धर्म की उज्ज्वलता का अद्भुत परिचय दिया है। अयोध्या के इस दीपोत्सव का विश्वभर के रामभक्तों में गहरा प्रभाव पड़ा है और यह आयोजन सनातन संस्कृति के प्रति लोगों के प्रेम और आस्था को और अधिक प्रगाढ़ कर गया है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment