
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, छठ पूजा जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यूपी पुलिस द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं:
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की तैनाती
- त्योहारों के समय बाजारों में भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की तैनाती।
- भीड़भाड़ वाले इलाकों में सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात होगी।
- सर्राफा बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश।
- सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था
- छोटी-छोटी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
- पटाखा एवं विस्फोटक की दुकानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश।
- भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर विस्फोटक पदार्थों की दुकानें लगाई जाएं।
- सामुदायिक सहभागिता
- थाना स्तर पर संभ्रांत नागरिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन।
- पटाखा दुकानों पर पर्याप्त अग्नि शमन यंत्रों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
- महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी
- बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, शॉपिंग मॉल और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष नजर रखी जाए।
- संबंधित अधिकारियों के आवश्यक संपर्क नंबरों का प्रचार-प्रसार।
- धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा अभियान
- धार्मिक स्थलों के आस-पास पोस्टर चेकिंग अभियान।
- असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी।
- अयोध्या दीपोत्सव पर विशेष प्रबंध
- एक्सेस कंट्रोल रूम में उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
- महत्वपूर्ण स्थलों पर पिकेट की तैनाती के साथ डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
- सरयू नदी में पेट्रोलिंग को लेकर SOP तैयार करने के निर्देश।
- दीपोत्सव में शामिल होने वाले वीआईपी/VVIP स्थलों की सुरक्षा जांच के लिए AS चेक टीम और BDS टीम सक्रिय रहे।
- घाटों पर प्रकाश व्यवस्था और जल पुलिस, गोताखोर, तथा बाढ़ राहत टीम की तैनाती की जाए।
- आयोजन स्थल पर वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
- सोशल मीडिया मॉनिटरिंग
- सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म की निगरानी की जाए।
डीजीपी के इन निर्देशों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है ताकि सभी नागरिक सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मना सकें।