magbo system

Editor

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जेबकतरे वाली टिप्पणी पर दिल्ली हाई कोर्ट से गुरुवार (21 दिसंबर) को झटका लगा. कोर्ट ने कहा कि ऐसे बयान नहीं देने चाहिए.

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
राहुल गांधी ने 21 नवंबर को कहा था, ”पीएम का मतलब पनौती मोदी है. मोदी टीवी पर आते हैं और हिंदू-मुस्लिम कहते हैं और कभी-कभी क्रिकेट मैच में चले जाते हैं. वो अलग बात है कि हरवा दिया.”

VK Finance

उन्होंने आगे कहा था, ”मोदी का काम आपका ध्यान इधर-उधर करने का है. ऐसे ही दो जेबकतरे होते हैं, एक आता है, आपके सामने आपसे बात करता है, आपका ध्यान भटकाता है. तब तक पीछे से कोई दूसरा जेब काट लेता है.”

राहुल गांधी पीएम मोदी के खिलाफ ये टिप्पणी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारत की हार को लेकर की थी. इस मैच को स्टेडियम में पीएम मोदी भी देखने पहुंचे थे.

खबर को शेयर करे

Leave a Comment