magbo system

Editor

वाराणसी पहुंचे शाहरूख खान, गुपचुप तरीके से निकले

वाराणसी। फिल्म अभिनेता शाहरूख खान गुपचुप तरीके से वाराणसी पहुंचे। प्रशंसक अचानक उन्हें देखकर चौक पड़े, लेकिन उन्होंने अपना चेहरा हाथ से ढंक लिया। वहीं बाउंसर उन्हें घेरे हुए थे। शाहरूख एयरपोर्ट से शहर के लिए निकले, लेकिन वे कहां गए, किसी को भनक तक नहीं लग सकी।

VK Finance

शाहरूख अपने चार्टर्ड प्लेन से दुबई से अचानक लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें अचानक देखकर एयरपोर्ट कर्मी और प्रशंसक चौक पड़े। प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी लेनी चाही, लेकिन किंग खान ने हाथ से चेहरा ढंक लिया।

शाहरूख चार घंटे बाद वापस एयरपोर्ट लौटे और उसी विमान से वापस लौट गए। शाहरूख का गुपचुप तरीके से आना और वापस जाना काफी गोपनीय रहा। लोगों की मानें तो शाहरूख गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास होटल बनवाना चाहते हैं। उसके लिए जमीन देखने आए थे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment