वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य: मंत्री प्रतिनिधि द्वारा निरीक्षण और सहायता वितरण

खबर को शेयर करे

वाराणसी के शिवपुर ढाब क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रीअनिल राजभर के निर्देश पर मंत्री के प्रतिनिधि संजय सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने रामपुर, छितौनी, और अंबा क्षेत्रों में जाकर पशुओं के लिए भूसा वितरण किया और राहत शिविरों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संजय सिंह ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

राहत कार्य में नायब तहसीलदार जाल्हुपुर, मंडल अध्यक्ष चिरईगांव कमलेश मौर्य, मंडल अध्यक्ष लमही प्रकाश राजभर, और अन्य प्रमुख स्थानीय नेता जैसे प्रवीण सिंह, नवीन मिश्रा, दीपक गुप्ता (दीपू महाराज) भी शामिल थे। सभी ने एकजुट होकर बाढ़ पीड़ितों के लिए जरूरी सहायता प्रदान की और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे।

सरकार की ओर से किए जा रहे इस प्रयास से बाढ़ पीड़ितों को राहत मिल रही है और उनकी आवश्यकताओं का समय रहते ध्यान रखा जा रहा है।

ब्यूरो चीफ गणपत राय

इसे भी पढ़े -  चंदौली आइकॉन अवॉर्ड से बलराम पाठक का सम्मान
Shiv murti
Shiv murti