magbo system

राज्यसभा सांसद साधना सिंह को मिला भारत गौरव सम्मान

चंदौली जनपद की निवासिनी और राज्यसभा सांसद साधना सिंह को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा “भारत गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया है। संगठन समय-समय पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को यह सम्मान प्रदान करता है, और साधना सिंह को उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान के लिए इस सम्मान से नवाज़ा गया।

संगठन के राष्ट्रीय सचिव अजय मिश्रा ने बताया कि साधना सिंह ने चंदौली में व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहते हुए व्यापारियों की समस्याओं के लिए कड़ा संघर्ष किया और अपने कार्यकाल में उल्लेखनीय विकास कार्य किए। 2017 में मुगलसराय विधानसभा से विधायक के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राज्यसभा सांसद के रूप में भी साधना सिंह जनपद के प्रमुख मुद्दों पर सक्रिय और मुखर रही हैं, जिसके कारण उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अजय मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना दुबे, वाराणसी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश पांडे, मनीष पांडे और चंदौली जिला उपाध्यक्ष भी उपस्थित थे।

गणपत राय

खबर को शेयर करे