नहीं रहे जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव -मोहम्मद अहमद खान नूर

Shiv murti

जिला फुटबॉल एसोसिएशन सोनभद्र को लगा बडा झटका

ओबरा / सोनभद्र – -सोनभद्र जिला
फुटबॉल एसोसिएशन के वर्तमान सचिव मोहम्मद अहमद खान नूर का आज दिनांक 15.9.2024 दिन रविवार को वाराणसी स्थित सरसुंदर लाल चिकित्सालय वाराणसी में हृदय गति रुकने की वजह से उनका देहांत हो गया। उनके देहांत की सुचना मिलते ही उनके पुरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी ।आपको बता दें कि मोहम्मद अहमद खान नूर ने सोनभद्र ही नहीं पुरे मिर्जापुर मंण्डल में फुटबॉल को एक नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया ।आज जिस खेल को पुरा सोनभद्र और मिर्जापुर मंण्डल जानता है। मोहम्मद अहमद खान नूर सोनभद्र के एक महानतम खिलाड़ीयों में भी रहे। उन्होंने अपने जीवन में फुटबॉल के जरिए बहुत ही उपलब्धियां भी अर्जित की।उनके एकाएक चले जाने की खबर से सोनभद्र ही नहीं पुरे मिर्जापुर मंण्डल में भी फुटबॉल प्रेमियो में उदासी छा गई।वह कांग्रेस खेल कुद प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश संयोजक भी रहे। साथ ही स्वयं सेवी संस्था मातृत्व फाउंडेशन सोनभद्र के वरिष्ठ सदस्य भी रहे।इनका पूरा जीवन खेल कूद,समाज के लिए समर्पित रहा।

रिपोर्ट- कुम्धज चौधरी (राजू) ब्यूरो चीफ सोनभद्र

खबर को शेयर करे
Shiv murti
Shiv murti