अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा युवा मोर्चा का विरोध, पुतला फूंका

खबर को शेयर करे

सोनाली पटवा।आज वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संतों के प्रति दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में उनका पुतला फूंका। अखिलेश यादव द्वारा संतों के बारे में “मठाधीश माफिया होता है” कहने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश देखा गया, और उन्होंने इसे संत समाज का अपमान करार दिया। युवा मोर्चा के सदस्यों ने मांग की कि अखिलेश यादव तुरंत अपने बयान पर माफी मांगें।

प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमन सोनकर, महानगर अध्यक्ष राजा जायसवाल, जिला मंत्री शिशिर सिंह विकी, महामंत्री राकेश राजभर, जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक गुप्ता और दीपू महाराज सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने एकजुट होकर अखिलेश यादव के बयान की निंदा की और संत समाज के सम्मान की रक्षा की मांग की।

इसे भी पढ़े -  मीरजापुर में महाकुंभ-2025 के दृष्टिगत माँ विन्ध्यवासिनी परिसर में आयोजित किया गया मॉक अभ्यास